फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Door-to-door campaign will be conducted to create new voters

Balrampur News: नए वोटर बनाने के लिए चलेगा डोर-टू-डोर अभियान

Thu, 24 Oct 2024 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door campaign will be conducted to create new voters
बलरामपुर। नए वोटर बनाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, इसमें यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की। डीएम ने कहा कि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर प्रारूप छह भरवाए जाएंगे। सभी राजनैतिक दल मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करें। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नौ, 10, 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्राप्त करने कानिर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर मतदाता सूची निरीक्षण के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह बनें मतदाता
एक जनवरी 2025 तक अगर उम्र 18 वर्ष होने वाली है या उससे अधिक हो गई है, वे मतदाता नहीं बने हैं तो फॉर्म छह पर अपना आवेदन पत्र संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मतदाता पंजीकरण केंद्र, संबंधित मतदेय स्थल के बूथ लेवल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में संशोधन व निवास परिवर्तन के लिए प्रारूप आठ भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed