फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Don't ignore the changing weather

बदल रहे मौसम को न करें नजर अंदाज, तबियत बिगड़ने पर डाक्टर से लें सलाह

Mon, 08 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Don't ignore the changing weather
बलरामपुर। मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी व रात में ठंडी के चलते लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इन बीमारियों से बचने के लिए बदलते मौसम को नजर अंदाज न करें। तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर सेे सलाह लेकर जांच व इलाज कराएं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया कि बदलता मौसम बच्चे, बुजुर्ग एवं शारीरिक रूप सेे कमजोर व्यक्तियों को अधिक प्रभावित करता है।
विज्ञापन

जिनको दमा व डायबिटीज जैसी बीमारी है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वह जल्द ही सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ जाते है। साधारण सर्दी-जुकाम एक तरह की एलर्जी है जो वायरस से फैलता है। वैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाला जुकाम ठीक होने में ज्यादा समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम के लक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि नाक या गले से पानी निकलना जुकाम की शुरूआत है। नाक व गले से हल्के पीले रंग वाला गाढ़ा पानी निकलने पर सावधान होने की आवश्यकता है।

नाक बंद होना वायरल इंफेक्शन का लक्षण है जो इस्टीम लेने और एंटी एलर्जिक दवा खाने पर तीन से पांच दिन में ठीक हो जाता है। पांच दिन के अंदर यदि सर्दी-जुकाम, बुखार ठीक नहीं होता है तो चिकित्सक से सलाह लेेकर जांच कराने के बाद ही दवा खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed