{"_id":"6aea1e9c541505dce70e6036","slug":"balrampur-police-ranks-first-in-the-state-in-igrs-rankings-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157355-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आईजीआरएस रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आईजीआरएस रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल
Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। अक्तूबर 2026 की आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि जिले के सभी 14 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं आईजीआरएस के नोडल अधिकारी विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण तथा आईजीआरएस प्रभारी उपनिरीक्षक श्रवण कुमार के प्रयासों से जिले के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और थानों में प्राप्त शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया गया।
एसपी ने जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इस उपलब्धि पर एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारियों के साथ ही आईजीआरएस शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।