{"_id":"6aea1e1b976578143f00e9b0","slug":"tips-provided-to-teachers-for-creating-nipun-proficient-blocks-outstanding-trainees-honored-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157349-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निपुण ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षकों को दिए टिप्स, उत्कृष्ट प्रशिक्षु सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निपुण ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षकों को दिए टिप्स, उत्कृष्ट प्रशिक्षु सम्मानित
Tue, 03 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बीआरसी गैंडास बुजुर्ग में एआरपी टीम की ओर से निपुण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला में बच्चों को निपुण बनाने की रणनीति, कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में पहुंचे डीसी प्रशिक्षण अंकित तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है। इसके तहत यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रत्येक बच्चा निर्धारित दक्षता स्तर के अनुरूप पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय गणनाएं करने में सक्षम हो। उन्होंने शिक्षक संकुलों को निपुण ब्लॉक बनाने के लिए आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।
इस दौरान छह चरणों में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रशिक्षुओं में उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिक्षण की नई तकनीकों को समझने और उन्हें कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर एआरपी वाचस्पति पांडेय, मनोज दूबे, मनीष पांडेय, रामगोपाल शुक्ला और उत्कर्ष मोहन श्रीवास्तव सहित ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षक मौजूद रहे।