{"_id":"6aea1dd10f15ffecd208bc27","slug":"students-explored-the-social-and-cultural-aspects-of-ayodhya-and-swaminarayan-chhapia-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157362-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अयोध्या और स्वामीनारायण छपिया के सामाजिक व सांस्कृतिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अयोध्या और स्वामीनारायण छपिया के सामाजिक व सांस्कृतिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी
Tue, 03 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के छपिया मंदिर का शैक्षिक भ्रमण करते विद्यार्थी।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं को अयोध्या धाम और छपिया (मनकापुर) का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन कर क्षेत्र की विशेषताओं को समझने का प्रयास किया।
महाविद्यालय परिसर से बस द्वारा सभी छात्र-छात्राएं अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इसके बाद भ्रमण दल छपिया, मनकापुर पहुंचा। यहां विद्यार्थियों ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए। साथ ही देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के व्यवहार, भाषा, वेशभूषा और व्यक्तित्व का अवलोकन किया।
इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सामाजिक विविधता, मानवीय व्यवहार और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इसके बाद विद्यार्थियों का दल अयोध्या पहुंचा, जहां सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह के साथ विभागीय शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी और सीमा पांडे भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न मंदिरों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।