फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   doctor helper beaten

डॉक्टर के निजी सहायक को दबंगों ने पीटा

Fri, 05 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
doctor helper beaten
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन के निजी सहायक को गांव के दबंगों ने मामूली विवाद के चलते अस्पताल के गेट पर ही पीट दिया। गंभीर रूप से घायल निजी सहायक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम विशुनापुर निवासी मोहम्मद आफताब उर्फ राजा(24) संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी का निजी सहायक है। राजा ने बताया कि वह शुक्रवार को डॉक्टर के साथ अस्पताल आ रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उससे झगड़ा करने की कोशिश की। अस्पताल में पहुंचने के बाद राजा किसी काम से अस्पताल के गेट के बाहर निकला।
विज्ञापन

वहीं पर विशुनापुर के ही 5 लोगों ने धारदार हथियार व डंडे से राजा पर हमला कर दिया। राजा का आरोप है कि उसे पिस्टल की बट से भी मारा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद विपक्षी मौके से फरार हो गए। घायल राजा का अस्पताल में इलाज किया गया। राजा ने मामले की तहरीर थाना कोतवाली देहात में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि राजा की तहरीर पर सोनू, बबलू, शनी व भोला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed