फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not be careless about law and order

कानून व्यवस्था को लेकर न बरतें लापरवाही

Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless about law and order
बलरामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने दो दिवसीय जिला भ्रमण के दूसरे दिन पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग की। इसमें जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को कानून व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई न बरतने का निर्देश दिया गया। इसके बाद समीक्षा करके सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि लावारिस वाहनों व मुकदमों वाले वाहनों का निस्तारण कराएं। कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर पूरी तरह से नियंत्रण लाएं। चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कम से कम समय में करें। रात्रि गश्त बढ़ाकर घटनाओं में कमी लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने गैंगस्टर, मिशन शक्ति अभियान आदि के बारे में भी गहन समीक्षा की। आईजीआरएस के साथ-साथ जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना परिसरों में पौधे रोपित करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित चारों सर्किल के सीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed