{"_id":"67dd8adc4ad701ba9c026bc5","slug":"district-level-task-force-will-monitor-tb-patients-balrampur-news-c-99-1-brp1003-122833-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला स्तरीय टास्क फोर्स करेगी टीबी रोगियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला स्तरीय टास्क फोर्स करेगी टीबी रोगियों की निगरानी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी रोगी खोजो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी की टीम गांव-गांव सर्वे कर रही है। अभियान में अब तक टीबी के 1715 नए मरीज चिह्निन्हित किए जा चुके हैं। जिले में टीबी मरीजों की संख्या अब 2133 हो चुकी है। इन मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला स्तरीय टीबी टास्क फोर्स गठित की जाएगी।
जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य टीम गांव-गांव लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। टीबी के संभावित लक्षण वाले मरीजों के बलगम व एक्सरे की जांच कराई जाती है। अभियान में पॉजिटिव मिले मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। जिला स्तरीय टीबी टास्क फोर्स गठित करके क्षय रोगियों की निगरानी की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टास्क फोर्स में सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। टास्क फोर्स की मदद से जिले को क्षय रोग मुक्त बनाया जाएगा।
डीएम होंगे अध्यक्ष व सीएमओ उपाध्यक्ष
जिला स्तरीय टीबी टास्क फोर्स में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल को अध्यक्ष नामित किया जाएगा। सीडीओ को सह अध्यक्ष, मुख्य चिकित्साधिकारी को उपाध्यक्ष व जिला क्षय रोग अधिकारी को सचिव बनाया जाएगा। इसके अलावा डीपीआरओ, बीएसए, डीपीओ, डीसी एनआरएलएम, जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्य बनाया जाएगा।