{"_id":"6ae6208c9707e7a32807a3a0","slug":"disposal-of-e-waste-in-the-open-is-hazardous-to-the-environment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157231-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई-वेस्ट का खुले में निस्तारण पर्यावरण के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई-वेस्ट का खुले में निस्तारण पर्यावरण के लिए खतरनाक
Sat, 31 Oct 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। ईशावास्यम इंटर कॉलेज में ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद कर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम ने विद्यार्थियों से पूछा कि पुराने मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुपयोगी होने के बाद उनका निस्तारण किस प्रकार किया जाना चाहिए। इस पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ई-वेस्ट पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे को खुले में फेंकने से मिट्टी, जल और वायु प्रदूषित होते हैं। इसका मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में न फेंकें, बल्कि अधिकृत संग्रह केंद्रों पर जमा करें। इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण करना आवश्यक है। युवा जागरूकता के माध्यम से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों की रुचि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए छात्र राकेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार और उस्मान को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।