फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disposal of 34042 cases in Lok Adalat

Balrampur News: लोक अदालत में 34042 मामलों का निस्तारण

Sun, 15 Sep 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 34042 cases in Lok Adalat
बलरामपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 34042 वादों का निस्तारण करते हुए तीन लाख तीन हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने आठ,
विज्ञापन

प्रभारी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतितोष अधिकरण सुमित प्रेमी ने दो, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय विनोद कुमार बरनवाल ने 35 वादों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों ने कुल 34042 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही तीन लाख तीन हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे से मिली राहत
इंडियन बैंक कडेला से हकीमुल्ला ने 3 लाख रुपये कर्ज 2018 में लिया था। समय से कर्ज वापस नहीं कर पाए तो बैंक ने दबाव बनाना शुरू किया। लोक अदालत में शनिवार को बैंक और हकीमुल्ला के बीच समझौता हो गया। उन्होंने एक लाख 30 हज़ार रुपये जमा कर दिया है। 2 लाख 65 हज़ार 500 रुपये एक माह जमा करने का मौका लिया है।

इसी तरह सोनाटा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक अमित यादव ने बताया कि अकबाल सिद्दिकी ने 10 हजार रुपए कर्ज लिया था। लोक अदालत में समझौता हो गया और उन्होंने 2000 रुपये जमा कर दिया है, शेष राशि के लिए एक माह का समय लिया है। एक अन्य मामले में सोनाटा फाइनेंस और परिवादी के बीच समझौता लोक अदालत में हुआ है। 25 हज़ार रुपये का कर्ज लेने वाले परिवादी ने 5000 रुपये जमा कर दिया है और 15582 रुपये जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed