Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disposal of 13 complaints in the entire resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में 13 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 05 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 13 complaints in the entire resolution day
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में 159 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। तीनों तहसीलों में मात्र 13 मामलों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। नए व पुराने प्रार्थनापत्रों का समय पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। उतरौला तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने, तुलसीपुर तहसील में सीडीओ अमनदीप डुली और सदर तहसील सभागार में एडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में शिकायतों की सुनवाई करते हुए एडीएम ने कहा कि सभी जिलास्तरीय अधिकारी नए व पुराने प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी प्रार्थनापत्र पेंडिंग न रहे अन्यथा शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को लाभ पहुंचाने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 74 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गए। इनमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 67 प्रार्थनापत्रों का निर्धारित समय में गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, सीओ मनोज कुमार यादव, बीडीओ गिरीश पाठक सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते हुए सीडीओ ने सख्त हिदायत दी कि फरियादियों के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरते अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तुलसीपुर तहसील में 53 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गए। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 49 प्रार्थनापत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए। इस मौके एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ शिवप्रसाद, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम ने अविलंब निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान 32 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गए। दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान एएसपी अरविंद मिश्र, तहसीलदार रोहित मौर्य सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed