{"_id":"6a849667d5fc7f911c0a99ca","slug":"discussion-held-on-cybercrime-and-child-rights-at-the-childrens-parliament-meeting-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153446-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाल संसद की बैठक में साइबर अपराध और बाल अधिकारों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाल संसद की बैठक में साइबर अपराध और बाल अधिकारों पर हुई चर्चा
Tue, 18 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय ज्योनार में बैठक करते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ज्योनार में मंगलवार को देहात संस्था की ओर से बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाल संसद के 12 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में बच्चों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल विवाह और बाल श्रम जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।
सहायक अध्यापक मोहम्मद आरिफ खान ने बच्चों को साइबर अपराध के खतरों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अभिभावक, शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति को दें।
देहात संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक विशाल उनियाल ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा और शोषण जैसी समस्याओं से बचाव के उपाय बताए। बाल संसद के पदाधिकारियों ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए बाल संरक्षण को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक अध्यापक शशि चौधरी, मीनाक्षी त्रिपाठी सहित बाल संसद के पदाधिकारी मौजूद रहे।