फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   dircet dilouges to give report

सीधे संवाद में हेडमास्टर देंगे स्कूल की रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
dircet dilouges to give report
बलरामपुर। शासन स्तर से सीधे संवाद के जरिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तलब की जाएगी। बेसिक शिक्षा महकमा ने सभी शिक्षा क्षेत्रों के हेडमास्टरों को बैठक में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के साथ-साथ साफ-सफाई, भौतिक संसाधन, पेयजल, शौचालयों व छात्रों के बैठने की व्यवस्था के बारे में शासन ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के हेडमास्टरों से सीधे संवाद करके स्कूलों की चाक-चौबंद व्यवस्था मांगी गई है।
सदर व नगर के हेडमास्टरों को प्रात: 9 से 12 बजे तक, शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के दोपहर दो से सायं पांच बजे तक स्वर्ण जयंती हाल में, तुलसीपुर तथा पचपेड़वा के विशुनपुर टनटनवा, लक्ष्मीनगर, भगवानपुर खादर, धमौली व पोखर भिटवा के हेडमास्टरों को प्रात: 9 से 12 बजे तक, गैसड़ी व पचपेड़वा के हरखड़ी विशुनपुर विश्राम, मनकापुर, मनोहरापुर, मध्यनगर व आदमतारा के हेडमास्टरों को दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक देवीपाटन मंदिर हाल तुलसीपुर में व श्रीदत्तगंज व उतरौला शिक्षा क्षेेत्रों के हेडमास्टरों को प्रात: 9 से 12 बजे तक और रेहरा बाजार व गेड़ास बुजुर्ग के हेडमास्टरों को दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक शिवा डिग्री कॉलेज उतरौला में सीधे संवाद के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed