Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Digital technology can be used to curb corruption

Balrampur News: डिजिटल तकनीक से भ्रष्टाचार पर लगाई जा सकती है अंकुश

Sat, 31 Oct 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Digital technology can be used to curb corruption
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के छठे दिन शनिवार को निबंध प्रतियोगिता और भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों ने डिजिटल युग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि पूरा विश्व डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ने मानव जीवन के हर पहलू को बदल दिया है। सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने ई-गवर्नेंस की जानकारी दी, जबकि प्रो. विमल कुमार वर्मा ने डिजिटल विभाजन और साइबर सुरक्षा पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


इसके बाद अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नमन श्रीवास्तव ने प्रथम, राजवर्धन ने द्वितीय तथा अब्दुल और अभिषेक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम, शुमैला ने द्वितीय और श्रद्धा मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. अभय नाथ ठाकुर और मनीषा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष कुमार लाल ने फ्रांस की राज्य क्रांति के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. स्वदेश भट्ट ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे। वहीं, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने ''ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी'' पुस्तक के अंशों का पाठ करते हुए कहा कि भारतीय चिंतन के मूल में आध्यात्म है। सेमिनार का संचालन डॉ. स्वदेश भट्ट और डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने किया।


इस अवसर पर प्रो. वीणा सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. पूजा मिश्र, डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. गौतम, डॉ. बीएल गुप्ता और डॉ. शिवम सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed