फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees were mesmerized by the enactment of the Ram-Sita wedding

Balrampur News: राम-सीता विवाह का मंचन देख मंत्रगुग्ध हुए श्रद्धालु

Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Devotees were mesmerized by the enactment of the Ram-Sita wedding
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत मोहनपुर कलां में शुक्रवार शाम को रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला में भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। राम-सीता विवाह के मंचन ने दर्शकों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। विवाह प्रसंग के दौरान जनकपुरी, बारात आगमन, जयमाल और सात फेरे जैसे दृश्य अत्यंत आकर्षक और मनमोहक रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के आदर्श, सत्य, धर्म और संस्कारों से प्रेरित हैं। रामलीला का मंचन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो समाज को सदैव सही मार्ग दिखाती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में विनोद यादव राजू मास्टर, प्रभु दयाल वर्मा, रामचंद्र यादव, रामसेवक कनौजिया, नरसिंह राज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed