{"_id":"63405d3c1c7f196beb15f196","slug":"devotees-get-emotional-seeing-ram-bharat-milap-balrampur-news-lko6518092146","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-भरत मिलाप देख श्रद्धालु भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-भरत मिलाप देख श्रद्धालु भावविभोर
विज्ञापन
बलरामपुर। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में गुरुवार रात भगवान राम व भरत के मिलाप का मंचन किया गया। राम-भरत मिलाप देखकर दर्शक अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। रामलीला के सजीव मंचन व कलाकारों के भावपूर्ण संवादों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस दौरान राम और भरत मिलाप की शोभायात्रा भी निकाली गई।
भरत अपने भाई श्रीराम को खोजते हुए वन में उनके पास पहुंचते हैं। भरत के साथ उनकी माताएं और प्रजा भी जाती है। सभी लोग श्रीराम से अयोध्या लौटने की विनती करते हैं। मगर श्रीराम अपने पिता को दिए हुए वचन का पालन करने की प्रतिबद्धता का हवाला देकर मना कर देते हैं। राम व भरत के संवाद सुन दर्शक अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।
राम-भरत मिलाप देखकर भावविभोर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। इसके बाद रामलीला मैदान से भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी बाजार, हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए नई बाजार चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर विजय प्रताप सोनी, शिव कुमार वाल्मीकि, प्रमोद अग्रहरि, राजकुमार, स्वामी, डब्लू सोनी, अरुण देव आर्य आदि मौजूद रहे।