फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees gathered in temples for worship on the second big day.

Balrampur News: दूसरे बड़े मंगल पर पूजा-पाठ के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 05 Jun 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples for worship on the second big day.
बलरामपुर के डीएवी इंटर कॉलेज के पास आयोजित भंडारे के दौरान बजरंग बली की पूजा अर्चना करते लोग।
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को हनुमानगढ़ी सहित सभी मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। उन्होंने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। जगह-जगह भक्तों ने प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी किया।
विज्ञापन


नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर, झारखंडी मंदिर व रानी तालाब हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु जुट गए। उन्होंने बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ लड्डू का भोग चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद मांगा। हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा व श्रीराम चरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महाराज व पुजारी उद्धव दास ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसी तरह गैसड़ी, तुलसीपुर, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, गैड़ासबुजुर्ग, उतरौला, महराजगंज तराई, ललिया, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज व पेहर बाजार आदि स्थानों पर भी दूसरे बड़े मंगल की धूम रही।
विज्ञापन


जगह-जगह भंडारे का आयोजन
दूसरे बड़े मंगल पर नगर के कालीथान पर अमित प्रताप सिंह की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजन में शुभम चौधरी, गोलू, मनीष चौहान, सूर्य भान सिंह, राहुल व सतीश आदि का विशेष योगदान रहा। इसी तरह नगर के पीपल तिराहा, भगवतीगंज, चौक मार्ग एवं तुलसीपुर हनुमानगढ़ी मंदिर आदि स्थानों पर भी भंडारा आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed