फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees gathered at Kalithans to worship Maa Kalaratri

Balrampur News: मां कालरात्रि की साधना के लिए कालीथानों पर जुटे श्रद्धालु

Fri, 04 Apr 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Kalithans to worship Maa Kalaratri
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते लोग।-संवाद
बलरामपुर। नवरात्र सप्तमी के दिन तंत्र-मंत्र एवं सिद्धियों की देवी मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। देवी मंदिरों के साथ-साथ कालीथानों पर भी देवी की आराधना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शक्तिपीठ देवी पाटन में माता के जयकारे एवं घंटों की टंकार से पूरा नगर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

नवरात्र सप्तमी के दिन मां भगवती की सातवीं शक्ति देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। धर्म ग्रंथों के अनुसार शुंभ-निशुंभ की सेना का संहार करने के लिए देवी ने अपनी सभी शक्तियों को विभिन्न रूपों में अवतरित किया। रक्तबीज नामक राक्षस का संहार रक्तदंतिका बनकर मां कालरात्रि ने ही किया था। काली माता का विधिपूर्वक पूजा करने से जहां सारी बाधाएं दूर होती हैं, वहीं विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीज भी रोग मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

नवरात्र सप्तमी के दिन शुक्रवार को शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भोर पहर से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी के दर्शन करने के बाद मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। देवी आराधना के लिए मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी, जरवा स्थित रहिया देवी, उतरौला स्थित ज्वाला देवी तथा बलरामपुर नगर स्थित झारखण्डी मंदिर, सम्मय माता मंदिर एवं सभी कालीथानो पर सुबह से लेकर देर रात तक काली भक्तों ने मां कालरात्रि की आराधना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed