{"_id":"6a4a90a29fbd0393f907e7b7","slug":"devotees-flocked-to-see-the-idols-of-gods-with-the-colour-of-devotion-in-the-food-and-flowers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-151144-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अन्न व पुष्पाधिवास में भक्ति का रंग, देव विग्रहों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अन्न व पुष्पाधिवास में भक्ति का रंग, देव विग्रहों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Sun, 05 Jul 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19 बलरामपुर के शिव मंदिर पूरब टोला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला पूरब टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे देव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को अन्नाधिवास एवं पुष्पाधिवास की रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुईं। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और देव विग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अन्नाधिवास के दौरान भगवान श्रीराम, बजरंगबली, राधा रानी और नंदी भगवान की नवस्थापित प्रतिमाओं को विभिन्न प्रकार के अनाज से ढका गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। वहीं पुष्पाधिवास में देव विग्रहों को रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजाकर विशेष पूजन किया गया। मंदिर परिसर देवी-देवताओं के जयकारे से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच दर्शन-पूजन किया।
मुख्य यजमान कुंवरजी मेहरोत्रा एवं बीनू मेहरोत्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अन्नाधिवास और पुष्पाधिवास का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन अनुष्ठानों के माध्यम से देव विग्रहों का विधिवत पूजन कर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार किया जाता है। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, अमरजीत सिंह विट्टू, रमेश पहवा व अनिल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।