फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan fair will be monitored by 1800 policemen and 12 police posts

Balrampur News: देवीपाटन मेले में 1800 पुलिसकर्मी व 12 पुलिस चौकी से होगी निगरानी

Fri, 28 Mar 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Devipatan fair will be monitored by 1800 policemen and 12 police posts
बलरामपुर के देवीपाटन में राजकीय मेले को लेकर सजाई गई दुकानें।-संवाद
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में नवरात्र पर मेले का आयोजन 30 मार्च से शुरू होना है। इसकी तैयारी प्रशासन ने तेज कर दी हैं। पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन और 12 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। एमडीएम तुलसीपुर अभय सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है, उन्हाेंने मेले के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीधे मेला तैयारी की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। मेले में सुरक्षा के प्रबंध के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक व चार सीओ समेत 1800 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले के पास पांच पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अस्थायी थाने के प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि मेले की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पास ही मेला पार्किंग होगी। जुगलीपुर के पास, मुंडन स्थल के सामने, सीरिया नाले के बगल, कारवान बगिया व मंडी समिति में मेलार्थियों के वाहन खड़े किए जाएंगे। बताया कि पूरे मेले में 12 अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जिसमें चौकी प्रभारी के साथ ही पुलिस टीम तैनात की जा रही है। दो जाेन में सीओ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो पुलिस सुरक्षा की निगरानी करेंगे। 60 सीसी टीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी रहेगा। आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग से बचाव के लिए तैनात रहेंगी। इसके साथ ही सादे वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सुरक्षा के इंतजाम पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट रहेंगे डायवर्ट
मेला आने वाले श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्ट भी किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इसके तहत हरैय्या व जरवा जाने वाले वाहनों का रास्ता 14 किलोमीटर पहले ही बदल जाएगा। बलरामपुर से पचपेड़वा बढ़नी से हरैय्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों को कौवापुर से पिपरहवा चौराहा होते हुए हरैय्या की ओर एवं बढ़नी पचपेड़वा बलरामपुर से जरवा जाने वाले सभी वाहनों को गैसड़ी से रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed