फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Details of orphaned children will be recorded on the control room

कंट्रोल रूम पर दर्ज होगा अनाथ बच्चों का ब्यौरा

Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Details of orphaned children will be recorded on the control room
बलरामपुर। कोरोना महामारी के दौरान दंपती की मृत्यु के बाद बच्चों की परवरिश के चलते अन्य कोई सहारा न होने पर उन्हें प्रशासन की तरफ से हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कंट्रोल रूम पर अनाथ बच्चों का ब्यौरा दर्ज कराया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबरों पर अनाथ बच्चों की सूचना मांगी गई है। पहले संचालित अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर भी अनाथ बच्चों की सूचना दे सकते है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बुधवार को बताया कि कोरोना महामारी के दौरान माता-पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की परिवरिश के लिए अन्य परिवारीजन के न होने की दशा में प्रशासन हर सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल, सुरक्षा, परित्यक्त, अनाथ, परिवार विहीन अथवा देखरेख व संरक्षण की स्थिति में आने वाले बच्चों के संबंध में आमजन की सुविधा को और आसान करते हुए डीएम श्रुति के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 7518024033, 9415250889 और 9455421512 पर फोन करके अनाथ बच्चों की सूचना उपलब्ध करा सकते है। इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर सूचनाएं दी जा सकती है। बच्चों की सुरक्षा व देखभाल प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। ऐसे बच्चों की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed