{"_id":"6aa832c92ecefc87e005311d","slug":"chants-of-ganpati-bappa-echoed-as-the-idol-was-installed-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154765-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रतिमा स्थापना के साथ गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रतिमा स्थापना के साथ गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के रेलवे स्टेशन चौराहा भगवतीगंज पर भगवान गणेश की पूजा करते संरक्षक संजय मिश्र
बलरामपुर। कजरी तीज के साथ सोमवार को जिले में गणेश चतुर्थी की भी धूम रही। नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इसके साथ ही गणेश पूजन महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिमा स्थापना के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नगर के झारखंडी मंदिर में शाम को विधि-विधान से गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव, महंत सोनू गिरी, विनय गिरी, बाबादीन तिवारी, पप्पू गुप्ता और लकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन चौराहा भगवतीगंज में भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में संरक्षक संजय मिश्रा, अध्यक्ष विमल शुक्ला, अनन्य गौरव मिश्र, रोहन पटवा और अनिल गुप्ता शामिल रहे। बगिया बाबा मंदिर स्थित श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी ने पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा की आंखों से पट्टी खोली। पहलवारा, अचलापुर, सिविल लाइन, नई बाजार और टेढ़ी बाजार में भी प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन
तुलसीपुर में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मूर्तिकारों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। नगर व आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। भरिया बिजुलिया से आए अरविंद प्रजापति, सुनील और रामबाबू जयकारों के बीच प्रतिमा लेकर पहुंचे।
कोलकाता से आए मूर्तिकार सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बार करीब 30 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की हैं। पूजा पंडालों और घरों में आरती, मंत्रोच्चार और मोदक के भोग से माहौल भक्तिमय बना रहा। उतरौला, पचपेड़वा, गैसड़ी, ललिया, हरैया सतघरवा, शिवपुरा, महाराजगंज तराई, जरवा, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार और रेहरा बाजार में भी गणेश पूजन महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।