{"_id":"64e4f72d8ef6a0fd8202e1d0","slug":"demonstration-of-stamp-vendors-demand-for-issue-of-identity-card-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2083-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्टांप वेंडरों का प्रदर्शन, पहचान पत्र जारी किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्टांप वेंडरों का प्रदर्शन, पहचान पत्र जारी किए जाने की मांग
Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सदर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते स्टांप वेंडर।
बलरामपुर। ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहचान पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्होंने एसडीएम व उप निबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। मांगें पूरी न होने पर स्टांप वेंडरों ने 25 अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
स्टांप वेंडर अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। स्टांप वेंडर संघ के महामंत्री मोती कृष्णा पांडेय ने कहा कि प्रदेश में ई-स्टांप पेपर की फोटोकॉपी व स्कैनिंग करके राजस्व की चोरी की जा रही है। चोरी रोकने के लिए सुरक्षा फीचर्स लगाया जाए। स्टांप वेंडरों को पहचान पत्र जारी किया जाए।
स्टांप वेंडर केसरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि एक लाख के सापेक्ष 250 रुपया कमीशन स्टॉक होल्डिंग काॅरपोरेशन से दिलाया जाए। फिजिकल स्टांप पेपर व ई-स्टांप समानांतर रखा जाए। फिजिकल स्टांप पेपर में राजस्व चोरी की संभावना नहीं होती है।
विज्ञापन
स्टांप वेंडर उदयभान पांडेय ने कहा कि कोषागार के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलेप करते हुए स्टांप बिक्री कराई जाए। प्रदर्शन के बाद एसडीएम व उप निबंधक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हड़ताल शुरू कर देंगे। इस अवसर पर दीप नरायन जायसवाल, प्रेम कुमार शुक्ला, मेवाराम वर्मा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रामकुमार, मोहम्मद इसराइल खान, रामकृपाल, सोनू गिरी, इंद्रजीत सिंह, संजय सिंह व सुरेंद्र पाल यादव सहित तमाम स्टांप वेंडर मौजूद रहे।