फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Democracy blossomed on the strength of half the population

Balrampur News: आधी आबादी के दम से खिलखिलाया लोकतंत्र

Mon, 20 May 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Democracy blossomed on the strength of half the population
बलरामपुर के तख्तरवा पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लगी लाइन।
बलरामपुर। आधी आबादी के दम से लोकतंत्र खिलखिला गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में पुरुषों से महिलाएं आगे निकल गईं। गोंडा संसदीय सीट से जुड़ी उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पाचवें चरण के दौरान सोमवार को 463 बूथों पर मतदान कराया गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बूथों पर मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।
विज्ञापन

उतरौला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में चार लाख 28 हजार 121 वोटर हैं, जिनमें से दो लाख 31 हजार 801 पुरुष, एक लाख 96 हजार 293 महिला व 27 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। सुबह नौ बजे जब मतदान प्रतिशत की पहली रिपोर्ट आई तो 12.35 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। जिसमें 12.58 प्रतिशत के साथ पुरुष आगे रहे, जबकि 12.09 प्रतिशत के साथ महिलाएं थोड़ी पीछे रहीं। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया गया, वैसे-वैसे महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती गई। सुबह 11 बजे तक 27.54 प्रतिशत महिलाओं ने व 24.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। दोपहर एक बजे तक जहां 31.67 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, वहीं 37.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कर अपना दम दिखाया। दोपहर तीन बजे तक पुरुषों का मत प्रतिशत 36.80 रहा तो 43.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कर आगे रहने का क्रम जारी रखा। शाम पांच बजे तक 44.76 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की 48.55 प्रतिशत भागीदारी रही, जबकि 41.55 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

पहले भी महिलाएं रहीं आगे
पहले भी उतरौला विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में महिलाओं ने अपना दम दिखाया है। वर्ष 2014 के गोंडा लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 44.05 व महिलाओं ने 45.49 प्रतिशत मतदान किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में 43.77 प्रतिशत पुरुषों व 49.17 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था। विधानसभा चुनाव 2017 में भी महिलाओं ने 55.69 प्रतिशत व पुरुषों ने 42.19 प्रतिशत मतदान किया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 51.27 प्रतिशत महिलाओं और 39.63 प्रतिशत पुरुषों की भागीदारी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed