{"_id":"608d6c8b8ebc3ec0d95c3fd6","slug":"demand-for-action-against-rubika-liaquat-balrampur-news-lko576449035","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ एकता मंच ने रुबिका लियाकत के खिलाफ की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थ एकता मंच ने रुबिका लियाकत के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बलरामपुर। एक निजी चैनल की एंकर रुबिका लियाकत के खिलाफ 15 अप्रैल को हिंदू धर्म के भगवान चित्रगुप्त के लिए किए गए अशोभनीय टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की तरफ से पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई है। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को तुलसीपुर थाना पहुंचकर वहां के प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मधुप कुमार श्रीवास्तव, महा सचिव कांती प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, मंडल सचिव अनूप श्रीवास्तव व संगठन मंत्री महेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि 15 अप्रैल को हिंदू धर्म के भगवान चित्रगुप्त पर एक निजी चैनल की एंकर रुबिका लियाकत ने अशोभनीय टिप्पणी की है जिससे समस्त हिंदू समाज आहत है।
राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष की तरफ आईजीआरएस पर पहले ही इसकी शिकायत की गई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरु की गई है। प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना होने के चलते व्यस्तता है। दो दिन के लिए मोहल दे दें। शीघ्र ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।