फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   death due to drowning in pond

दो किशोरियों की तालाब में डूबकर मौत

Wed, 03 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
death due to drowning in pond
बलरामपुर के चरनगहिया गांव में मृतक किशोरियों के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। भैंस चराते समय तालाब में नहाने उतरी दो किशोरियों की पानी में डूबकर मौत हो गई है। एसडीएम ने शव का पंचनामा कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है। गांव में दो किशोरियों की असामयिक मौत से मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चरनगहिया गांव में मीना यादव (15) पुत्री हुसैनी यादव तथा ममता यादव (14) पुत्री श्याम यादव बुधवार को गांव के बाहर भैंस चराने गई थीं। तेज धूप व उमस भरी गर्मी के चलते भैंस पानी पीने के लिए तालाब में उतर गई। इसी बीच मीना व ममता भी बरसात से भरे तालाब में नहाने लगीं।
विज्ञापन

अचानक दोनों गहरे पानी में उतर गई और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का भरसक प्रयास किया। जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना किशोरियों के परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शवों को पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली सहायता शीघ्र ही परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों किशोरियों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed