{"_id":"643adf1a6f816b8b4a09436a","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-suspicious-circumstances-balrampur-news-c-13-1-185122-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव
Sat, 15 Apr 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां चौराहे पर शनिवार की सुबह होटल में काम करने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बोर्ड पर प्लास्टिक के पट्टे में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पंचायत पचपेड़वा निवासी बसंत चौहान (40) जूड़ीकुइयां चौराहे के पास स्थित अपने साले श्याम चौहान के होटल में काम करता था। सुबह बसंत का शव होटल के बाहर प्रचार संबंधित बोर्ड में प्लास्टिक के पट्टे से लटका मिला। लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बसंत के पिता त्रिभुवन व पत्नी सीता देवी मौके पर पहुंचीं। परिजनों ने सूचना पचपेड़वा थाने में दी। पत्नी ने लेनदेन के चक्कर में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बसंत चौहान के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बसंत की मौत से बेटी सुषमा (8), बेटा मनीष (6), बेटी शिवानी (4) एवं बेटा दीपांशु (2) के सिर से बाप का साया छिन गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सीता देवी रो-रोकर यही पूछ रही है कि अब मेरा व मेरे बच्चों का क्या होगा। कमाऊ बेटे की मौत से पिता त्रिभुवन सदमे में हैं।