{"_id":"665e23c869646ae5ae05aa07","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-fan-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110335-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 04 Jun 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पटलेनगर में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे में फंदे से लटका मिला। वह घर में ही मेडिकल स्टोर चलाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी बदलू सोनी ने बताया कि मोहल्ले में उनके दो मकान हैं। नए मकान में बदलू व उनके माता-पिता रहते हैं। पैतृक मकान में उनके छोटे भाई विश्वनाथ सोनी (28) अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। विश्वनाथ घर के ही अगले हिस्से में मेडिकल स्टोर चलाते थे। तीन दिन पहले उनकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई थीं। सोमवार दोपहर जब परिजन विश्वनाथ को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में विश्वनाथ का शव पंखे में फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)