फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body of Inter student found on the side of the scooty

Balrampur News: सड़क किनारे मिला स्कूटी से निकले इंटर के छात्र का शव

Sat, 29 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Inter student found on the side of the scooty
बलरामपुर। स्कूटी से निकले इंटरमीडिएट के छात्र युवराज का शव नगर कोतवाली क्षेत्र के दिपवा बाग-नहर बालागंज मार्ग पर सड़क किनारे पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन




नगर कोतवाली के पूरब टोला मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रूपेश श्रीवास्तव का पुत्र युवराज श्रीवास्तव (19) शुक्रवार की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था। वह शहर के जीसस एंड मैरी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। देर शाम दिपवा बाग-नहर बालागंज मार्ग पर सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसकी कमर, पीठ, पैर व सिर में चोट के निशान मिले हैं। पास में ही स्कूटी पड़ी थी।
विज्ञापन



पुलिस ने युवराज को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी युवराज के परिजनों को दी गई। नगर व देहात की पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवराज के पिता रूपेश श्रीवास्तव ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनका बेटा नहर बालागंज की ओर कभी नहीं जाता था। वह क्यों और किसके बुलाने पर गया, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। एसपी केशव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।






बुझ गया घर का चिराग
अधिवक्ता रूपेश श्रीवास्तव के एक ही बेटा युवराज था। एक बेटी मीठी है। परिजन अनुराग का कहना है कि हमारा तो पूरा संसार उजड़ गया। घर का चिराग बुझ गया। हम क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मौके पर जो साक्ष्य मिले हैं, उससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। युवराज की मौत से मोहल्ले में हर किसी की आंखें नम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed