फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DAV College won in handball competition

Balrampur News: हैंडबाल प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज ने मारी बाजी

Mon, 04 Sep 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
DAV College won in handball competition
बलरामपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने फाइनल मैच में बाजी मार कर जीत हासिल की। खिताबी मुकाबले में डीएवी इंटर कॉलेज की टीम सिटी मांटेसरी स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर विजेता बनी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम के निर्देशन में इस हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीडा समिति की तरफ से किया गया। जिला क्रीडा समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बालिका माडर्न इंटर कॉलेज, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल, रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज की टीमों ने हिस्सेदारी की। फाइनल मुकाबले में टक्कर डीएवी इंटर कॉलेज व सिटी मांटेसरी स्कूल की टीम के बीच हुई। जिसमें डीएवी इंटर कालेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

विजेता टीम को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएवी इंटर कालेज की विजेता टीम अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेगी। इस अवसर पर मोहम्मद सईद अहमद, मदन लाल, पंकज पांडेय, अंशु वर्मा, रश्मि सिंह, अर्पण पांडेय व प्रशिक्षक हिना खातून सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed