फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters will take inspiration from proud women

गौरवशाली नारियों से प्रेरणा लेंगी बेटियां

Sun, 24 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Daughters will take inspiration from proud women
बलरामपुर। कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां अब गौरवशाली नारियों से प्रेरणा लेंगी। जिले के 11 कस्तूरबा विद्यालयों की एक-एक दीवार गौरवशाली नारियों के चित्र से सुशोभित की गई है। चित्र के साथ गौरवशाली नारियों का संक्षिप्त इतिहास भी दर्शाया गया है। गौरवशाली नारियों के चित्र देखकर बेटियां गदगद हैं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने रविवार को बताया कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए देश की गौरवशाली नारियों की प्रेरणा अब मददगार बनेगी। शासन के निर्देश पर जिले के सभी 11 आवासीय कस्तूरबा विद्यालयों की एक-एक दीवार देश की ख्याति प्राप्त गौरवशाली नारियों को समर्पित की गई है। दीवारों पर गौरवशाली नारियों का चित्र लगाने के साथ-साथ उनका संक्षिप्त इतिहास भी रचा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चित्र में महादेवी वर्मा, अरुणिमा सिन्हा, रानी लक्ष्मीबाई, चांदबीबी, मदर टैरेसा, लता मंगेशकर, सावित्री बाई ज्योतिराव फूले, पीटी ऊषा, मैरी कॉम व सुचेता कृपलानी सहित कई गौरवशाली नारियों के चित्र उनकी गाथा के साथ लगाए गए हैं। कस्तूरबा विद्यालयों के जिला समन्वयक/बीईओ रेहरा बाजार डॉ. समय प्रकाश पाठक व आशुतोष मिश्र के सहयोग से सभी कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन व अन्य स्टॉफ ने भी दीवारों को सजाने पर सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed