फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters travelled 800 kms in the hope of wearing uniform

Balrampur News: वर्दी पहनने की आस में आठ सौ किमी दूरी से पहुंचीं बेटियां

Sat, 31 Aug 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Daughters travelled 800 kms in the hope of wearing uniform
बलरामपुर। मंजिल पाने की लिए दूरी मायने नहीं रखती, यह बात बेटियों ने कर दिखाया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बेटियां आठ सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके जिले में पहुंचीं। ऐसी बेटियों के जज्बे को सभी ने सलाम किया।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज केंद्र में सिपाही भर्ती परीक्षा देने आईं राजस्थान की कुसुम ने बताया कि पिता के साथ तीन दिन पहले घर से निकली हूं। आठ सौ किमी. से अधिक की दूरी तय कर यहां पहुंची हूं। दूसरी पॉली में परीक्षा है। बीते चार साल से सेना में जाने के लिए तैयारी कर रही थी, इसी बीच यूपी पुलिस भर्ती की वैकेंसी निकली तो उसमें फाॅर्म डाल दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि लिखित परीक्षा तथा फिजिकल पास कर लूंगी।
विज्ञापन

राजस्थान की ही कल्पना गुप्ता ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाने की इच्छा थी, इसलिए शुरू से ही इसकी तैयारी कर रही हूं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए घरवालों को बताया तो उन्होंने भी सहमति दे दी। मैं अपने पिता जी के साथ आठ सौ किमी से अधिक की दूरी तय कर परीक्षा देने आई हूं। इसी तरह बिहार की अर्चना ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण मां और भाई ने परीक्षा में शामिल न होने की बात कही, लेकिन पिता जी ने मेरा साथ दिया और मुझे लेकर यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed