फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Data on TB patients should also be collected from private hospitals

Balrampur News: निजी अस्पतालों से भी जुटाया जाए टीबी मरीजों का डाटा

Sat, 04 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Data on TB patients should also be collected from private hospitals
फोटो-26-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम विपिन कुमार जैन व अन्य ।-स
क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों से भी मरीजों का डाटा जुटाया जाए, ताकि कोई भी मरीज उपचार एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह निर्देश जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन


डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक जांच कराने, संभावित मरीजों की समयबद्ध पहचान करने तथा चिन्हित मरीजों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र टीबी मरीजों को पोषण सहायता एवं शासन की वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन


नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय रहते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “कोई बच्चा न छूटे” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए घर-घर पहुंचकर सभी बच्चों को दवा पिलाई जाए।


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed