{"_id":"6348549b8724656f87326fab","slug":"dam-of-bhagwanpur-reservoir-is-dilapidated-demand-for-repair-raised-balrampur-news-lko6527282111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर जलाशय का बांध जर्जर, मरम्मत की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर जलाशय का बांध जर्जर, मरम्मत की उठी मांग
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। गैंसड़ी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित भगवानपुर जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे बांध टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने जलाशय में सिल्ट की सफाई एवं जर्जर बांध की मरम्मत कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
हार्ड एरिया होने के कारण गैंसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए बलरामपुर राज परिवार एवं सरकार की तरफ से कई जलाशयों का निर्माण कराया गया था। इसीक्रम में गैंसड़ी ब्लाक के भगवानपुर गांव में सरकार ने वर्ष 1961 में जलाशय बनवाया था। जलाशय की देखभाल के लिए अवर अभियंता, अमीन, बेलदार व मेट आदि के लिए आवास भी बना है। आवास होने के बावजूद कोई भी कर्मचारी रुकता नहीं है।
कई वर्षों से मरम्मत न होने से जलाशय का बांध जर्जर हो चुका है। बांध की मिट्टी कई स्थानों से धसक गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बांध का मरम्मत नहीं कराया गया तो जलाशय का बांध कभी भी टूट सकता है।
विज्ञापन
बांध टूटने के खतरे को देखते हुए ग्राम प्रधान मदरहवा मेराज खान, दुर्गानगर प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि थानेश्वर यादव, माधवडीह प्रधान रिजवान खान, पिपरी लौकी खुर्द प्रधान हैसियत अली एवं क्षेत्रवासी अंकू मिश्रा, अनिल वर्मा, चमन तिवारी एवं हरीश मिश्रा आदि ने जलाशय के बांध की मरम्मत कराकर चौकीदार की तैनाती किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
बांध परियोजना के जेई संतोष कुमार यादव ने बताया कि जलाशय काफी पुराना होने के कारण बांध काफी जर्जर है। बीते दिनों तेज बारिश से कुछ स्थानों पर मिट्टी धसक गई है। जल्द ही बांध पर मिट्टी की पटाई कराकर बांध का मरम्मत कराया जाएगा।