फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dalit harassment case against five including former MLA's brother

पूर्व विधायक के भाई समेत पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस

Mon, 26 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dalit harassment case against five including former MLA's brother
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। लेखपाल की तहरीर पर पूर्व विधायक के भाई व परिवारीजन समेत पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक ने लेखपाल के आरोपों को झूूठा करार दिया है।
विज्ञापन

थाना सादुल्लाहनगर में दी गई तहरीर में लेखपाल सुनील कुमार ने कहा है कि सादुल्लाहनगर, गुमा फात्माजोत तथा ऐदहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि व परिवारीजनों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में लखनऊ हाईकोर्ट में कई मुकदमे भी चल रहे हैं। साथ ही साथ इन लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

इन्हीं मामलों की जांच करने मैं गया था इसी बात से नाराज तीनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके परिवारीजनों ने गत 24 अगस्त को मुझे रोककर मेरे साथ अभद्रता व मारपीट की तथा सरकारी अभिलेख छीन लिया। यह लोग सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों के संबंध में दर्ज मुकदमों की वजह से नाराज हैं। इन लोगों ने जान माल की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि लेखपाल सुनील कुमार की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य मारुफ अनवर हाशमी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा बाजार तथा प्रधान प्रतिनिधि सादुल्लाहनगर नासिर हाशमी, ग्राम प्रधान पति गुमा फात्माजोत अहमद हुसैन, ग्राम प्रधान ऐदहा के पति गुलाम महबूब व सहयोगी चिनगुदे के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की विवेचना की जा रही है। विदित हो कि मारुफ अनवर हाशमी पूर्व सपा विधायक उतरौला आरिफ अनवर हाशमी के भाई तथा नासिर हाशमी उनके भतीजे हैं।
पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी का कहना है कि बीते दिनों ग्राम प्रधान सादुल्लाहनगर, ग्राम प्रधान गुमा फात्माजोत तथा ग्राम प्रधान ऐदहा ने एसडीएम उतरौला से लेखपाल सुनील कुमार के दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। इन्हीं आरोपों से बचने के लिए लेखपाल ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में घटनास्थल तथा गवाह का जिक्र ही नहीं किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed