फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crushing remained closed for two hours in the sugar mill

Balrampur News: चीनी मिल में दो घंटे बंद रही पेराई

Tue, 20 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crushing remained closed for two hours in the sugar mill
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल में सोमवार रात तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे पेराई बंद रही। हालांकि बाद में खराबी दुरुस्त करके पेराई शुरू करा दी गई। वहीं, क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं न मिलने से गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरायनपुर व सुगानगर के गन्ना क्रय केंद्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। औरहिया के किसान धनीराम वर्मा ने बताया कि किसान भोर पांच बजे गांवों से गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर आते हैं मगर वहां अलाव तक का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे ठंड में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लहेरी के किसान आसाराम ने बताया कि आए दिन संसाधन की कमी के कारण खरीद नहीं हो पाती है। गन्ने की तौल कराने में कई-कई दिन लग जाते हैं। विजयीडीह के किसान जमुना प्रसाद ने बताया कि पशुओं के लिए गन्ना क्रय केंद्र पर चारे आदि की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इससे समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं के आदर्श का कहना है कि चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी के कारण कई-कई दिन गन्ने की बैलगाड़ी लेकर क्रय केंद्र पर खड़े रहना पड़ता है।
प्रभारी गन्ना सीडीओ डीके राव ने बताया कि चीनी मिल में नया प्लांट लगने के कारण समस्या आ रही है। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। जो भी गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की बैलगाड़ी खड़ी हैं, शाम तक उनकी तौल कराकर गन्ने को चीनी मिल भेजवाया जाएगा।

चीनी मिल के वेलफेयर ऑफिसर एसपी सिंह का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे मिल बंद रही। खराबी दुरुस्त कराकर पेराई चालू करा दी गई है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed