{"_id":"5a9c22d54f1c1bf17b8ba6ec","slug":"81520181973-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद दो ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैठक से नदारद दो ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पंचायत सचिव सस्पेंड, 10 का वेतन काटा
बलरामपुर। समीक्षा बैठक से नदारद दो ग्राम पंचायत सचिवों को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। कार्य में लापरवाही मिलने पर 10 ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण न पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।
जिले के सभी 9 ब्लॉकों में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों को सात से 11 मार्च तक 17 हजार शौचालय तैयार कराने का टारगेट दिया गया है। टारगेट पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले संबंधित ब्लॉकों बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि लापवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। शासन की अति महात्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
बीडीओ व थानाध्यक्ष शौचालय निर्माण के लिए मोरंग एवं बालू की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। बैठक में मौजूद सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ शिव कुमार, पीडी जर्नादन सिंह को डीएम ने पूरे जनपद में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
बैठक में बीडीओ रामेंद्र सिंह कुशवाहा, अमरनाथ राय, संतोष गुप्ता, कृपा शंकर व सिराजुल आदि मौजूद रहे। गैसड़ी ब्लॉक सभागार में बीडीओ यशोवर्धन, एडीओ पंचायत जलालुद्दीन खां, अश्वनी वर्मा व शक्तिवेश मौर्या सहित सभी ग्राम पंचायत सचिवों को शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरतने का डीएम ने कड़ा निर्देश दिया।
इसी प्रकार से डीएम ने अभियान चलाकर छह ब्लॉकों में शौचालय निर्माण के प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान बिना सूचना के नदारद गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव रजत यादव व मनोज कुमार गौतम को निलंबित कर दिया है।
शौचालय निर्माण में खराब प्रगति पाए जाने पर रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत सचिव गायत्री मौर्य व शिव प्रकाश मिश्र, तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव संजीव कैराती व प्रवीन गुप्ता सहित अन्य ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र, इदरीश, संदीप, बृजेश, मनीष व कृष्ण कुमार का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण पूरा कराते हुए एमआईएस व फोटो अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है।