{"_id":"5a3a94264f1c1b8b688b9ac9","slug":"61513788454-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राइस मिल का लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक राइस मिल का लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइस मिल का लाइसेंस निलंबित
बलरामपुर। जिले में धान खरीद पटरी पर नहीं लौट रही है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने एक राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और एक राइस मिल को नोटिस जारी किया है। पांच क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
धान की कुटाई करने तथा खरीद में लापरवाही बरतने व असहयोग करने पर कार्रवाई की गई है। डीएम ने सभी राइस मिलों व केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बुधवार की शाम को बताया कि धान की कुटाई में लापरवाही बरतने पर डीएम ने राइस मिल कमालुद्दीन एंड कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। राइस मिल मानअसरोवर के संचालक को दो दिन के अंदर धान कुटाई में तेजी न आने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर धान खरीद के नोडल अफसर व एडीएम शिवपूजन ने कलेक्ट्रेट के एडीएम कार्यालय में एफसीआई के डिपो मैनेजर और मान सरोवर के संचालक को तलब कर गहन समीक्षा की।
डेढ़ माह में मात्र दो लाख क्विंटल धान की कुटाई करने पर कड़ी नाराजगी जताई। धान क्रय केंद्र लिलवा, रजडेरवा, पोखरभिटवा, खरदौरी व सोनगढ़ा लैम्पस के प्रभारियों के खिलाफ धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
डीएम ने राइस मिलों, धान क्रय केंद्र प्रभारियों तथा विभागीय अफसरों के खिलाफ धान खरीद में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।