{"_id":"5c435b55bdec22556767f0c9","slug":"21547918165-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किसानों का 25 बीघा गन्ना आग में जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह किसानों का 25 बीघा गन्ना आग में जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह किसानों का 25 बीघा गन्ना जलकर राख
बलरामपुर। क्षेत्र के भुसैलिया लखनीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह किसानों का 25 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसैलिया लखनीपुर निवासी रघुपति चौधरी ने बताया कि शनिवार को उनके गन्ने के खेत के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग की लपटों में राम प्यारे वर्मा, सुरेश वर्मा, विनय कुमार वर्मा, अमरेश चौधरी व राम गोपाल वर्मा के खेतों में लगे गन्ने भी आग की लपटों में आकर झुलस गया। सभी किसानों का करीब 25 बीघा गन्ना जलकर बर्बाद हो गया है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि घटना के चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल पंकज ने क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने जिला गन्ना अधिकारी को आग की घटना में किसानों के नुकसान हुए गन्न की फसल के संबंध में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।