फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है प्रदेश की योगी सरकार

खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है प्रदेश की योगी सरकार

Mon, 07 Jan 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है प्रदेश की योगी सरकार
खनन माफिया को संरक्षण दे रही योगी सरकार
विज्ञापन


बलरामपुर। अवैध खनन उत्तर प्रदेश में उद्योग बन गया है। बालू, मोरंग व मिट्टी के अवैध खनन में मंत्री व विधायकों को हिस्सा मिलता है। प्रदेश की योगी सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीज खान ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है।
विज्ञापन


किसानों, नौजवानों व बेरोजगारों का शोषण किया जा रहा है। झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया गया। पांच साल में केवल 14 लाख लोगों को नौकरी दी गई जबकि वायदा दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला धन घटने के बजाए 50 फीसदी और बढ़ गया। उत्तर प्रदेश में सैकड़ों शिक्षामित्र जान गवां चुके है फिर भी सरकार उन पर कोई सम्मानजनक निर्णय नहीं ले पा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का विकास एवं किसान, युवा, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी एवं आम आदमी का हित केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed