{"_id":"59f602c24f1c1b74698b858b","slug":"21509294786-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर कक्षा चार के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर कक्षा चार के छात्र की मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर कक्षा चार के छात्र की मौत
बलरामपुर। भीड़ में बाइक सवार की ठोकर से साइकिल सवार छात्र ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक तथा चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना रविवार दोपहर में नगर के व्यस्त इलाके में बहराइच रोड पर दिग्विजय मार्केट के सामने हुई। मदरसा अनवारुल कुरान से छुट्टी होने के बाद कांशीराम आवास निकट माया होटल निवासी कक्षा चार का छात्र मोहम्मद अफजल (12) साइकिल से घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अफजाल की साइकिल में ठोकर मार दी। अफजल साइकिल लेकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच वह बगल से गुजर रही ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
अफजल की मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को चालक सहित हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।