{"_id":"5bb6523c867a5528e8258ff8","slug":"191538675260-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान को लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान को लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराचौराहा (बलरामपुर)। बाजार से बुधवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान से नकदी व मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद हुआ है। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद हारुन बीती रात करीब 9.30 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को रोक लिया और प्रधान से 18 हजार रुपये, दो मोबाइल व तमाम कागजात छीन लिए।
बदमाशों में से दो लोग बाइक से बलरामपुर की तरफ भागे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाश शेखा व सदवापुर गांव के बीच गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनसे प्रधान के पास से लूटे गए पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
बदमाशों की पहचान अतीक निवासी चौकी बाजार तथा मोहम्मद साहब निवासी पुरैनिया तालाब बलरामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि उनके दो साथी लूट का अन्य माल लेकर फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।