फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बाढ़ के पानी में बह गया युवक, लापता

बाढ़ के पानी में बह गया युवक, लापता

Tue, 07 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में बह गया युवक, लापता
बाढ़ के पानी में बह गया युवक
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में पहाड़ी नालों तथा राप्ती नदी में आई बाढ़ का कहर जारी है। गैसड़ी ब्लाक में सूरतसिंहडीह लंगड़ीडीह गांव का 35 वर्षीय युवक सोमवार देर शाम बूढ़ी राप्ती की बाढ़ में बह गया।

गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं। राप्ती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर पहुंच गया है। नदी के तटवर्ती व निचले गांवों के आस पास बाढ़ का पानी भरने लगा है। बाढ़ के चलते तमाम स्कूलों में पानी भर जाने से पठन पाठन कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन


लंगड़ीडीह निवासी रोजअली (35) सोमवार शाम गांव के निकट बूढ़ी राप्ती के किनारे शौच के लिए गया था। अचानक पैर फिसल जाने से रोजअली बाढ़ के पानी में बह गया है। रोजअली के भतीजे रज्जब अली ने घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे बाद भी रोज अली का कोई पता नहीं चल सका है। मंगलवार को पीएसी के गोताखोर रोज अली की तलाश में जुट गए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर बाढ़ के चलते हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर मंगलवार को भी आवागमन बाधित रहा।

गौरा चौराहा-तुलसयीपुर मार्ग के भुसैलवा तथा दतरंगवा डिप पर भी बाढ़ का पानी बहने से आवागमन बाधित है। राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान 104.620 मीटर से 29 सेमी ऊपर 104.910 मीटर पर पहुंच गया है।

नदी ने उतरौला तहसील के बभनपुरवा, कुड़ऊ बौड़िहार, नरायनपुर मझारी, भटियरियाकर्मा व गोनपुर आदि गांवों के पास कटान तेज कर दिया है। बभनपुरवा गांव में लोगों के खेत व घर नदी में समाहित हो रहे हैं।

नदी का तांडव देखकर लोग सुरक्षित स्थान की तरफ पलायन कर रहे हैं। बाढ़ के चलते सैकड़ों एकड़ धान व दलहनी फसल पानी में डूब गई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बाढ़ के चलते कई परिषदीय विद्यालयों में पानी भर गया है जिससे स्कूल बंद हो गए हैं।


-मंगलवार को राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम कृष्णा करूणेश ने तटवर्ती इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। दैवीय आपदा से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed