फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दुष्कर्म के आरोपी को आठ वर्ष की कैद

दुष्कर्म के आरोपी को आठ वर्ष की कैद

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को आठ वर्ष की कैद
दुष्कर्म के आरोपी को आठ वर्ष की कैद
विज्ञापन


बलरामपुर। एफटीसी प्रथम ने दुष्कर्म के एक आरोपी को दोषी मानते हुए आठ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी को आठ हजार रुपये अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया है।

थाना महराजगंज तराई निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय पर प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी नाबालिग लड़की 22 जून 2015 को नित्यकर्म के लिए गई थी।

लड़की को अकेला पाकर सोनू अपने साथी मिश्रीलाल के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। न्यायालय के आदेश पर लड़की को अगवा करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


लड़की की बरामदगी के बाद उसके बयान के आधार पर सोनू के खिलाफ दुराचार के धारा की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने सोनू व मिश्रीलाल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र परीक्षण के दौरान सरकारी अधिवक्ता वसीउल हसन ने सात गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद एफटीसी प्रथम विजय कुमार आजाद ने सोनू को दुराचार का दोषी मानते हुए आठ वर्ष के कठोर कारावास व आठ हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को आठ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। न्यायाधीश ने साक्ष्यों के अभाव में मिश्रीलाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed