फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या
जमीन विवाद में अधेड़ ने छोटे भाई को मार डाला
विज्ञापन


बलरामपुर। खेत की मेड़ खोदने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

घटना रविवार सुबह करीब 7.30 बजे गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सिसहना गांव में हुई। स्थानीय निवासी राज किशोर मिश्र (15) ने बताया कि बीते दिन खेत की मेड़ खोदने को लेकर उसके परिवार का ताऊ देव प्रकाश मिश्र से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


रविवार सुबह राज किशोर दूध बेचकर घर वापस लौट रहा था। पुरानी रंजिश के चलते देव प्रकाश व उनके बेटे फूलचंद्र ने रास्ते में राज किशोर को रोक लिया और उसे मारने पीटने लगे। सूचना पाकर राज किशोर के पिता सत्य प्रकाश मिश्र (50) भी मौके पर पहुंच गए। सत्यप्रकाश अपने बेटे को बचाने के लिए भाई देव प्रकाश व भतीजे फूलचंद्र से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज किशोर का कहना है कि चाचा तथा उनके बेटे ने मेरे पिता सत्यप्रकाश का गला घोंट दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सत्यप्रकाश की मौत होते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व अन्य लोग घटनाक्रम को लेकर हतप्रभ दिखाई दे रहे थे।

लोगों का कहना था कि खेत की मेड़ के विवाद ने भाई को ही भाई का हत्यारा बना दिया। उधर पिता के मौत से सत्यप्रकाश के बच्चे दहशत में हैं। पूरे परिवार का रो रोकर बुराहाल है। राज किशोर ने बताया कि उसके सिर से मां का साया करीब एक वर्ष पहले ही छिन गया था। अब चाचा व उनके बेटे ने पिता का साया भी छीन लिया है।


गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ डॉ. मनोज कुमार यादव तथा एसओ इकरार अहमद ने मृतक की बेटी रंजना की तहरीर पर आरोपी देव प्रकाश मिश्र व उनके बेटे फूलचन्द्र मिश्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed