{"_id":"5a3946c24f1c1b9e678c2b1e","slug":"121513703106-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख से नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अभिलेख से नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अभिलेख से नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त
बलरामपुर। फर्जी अभिलेख से नौकरी हथियाने वालों दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का फर्जी बीएलएड का अंकपत्र लगाकर शिक्षक की नौकरी हथियाई गई थी। बेसिक शिक्षा महकमा ने फाइनल सुनवाई के बाद बर्खास्तगी का निर्णय सुनाया है।
बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलदा में 29 अगस्त को गोविंदराम तथा शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर कंजेभरिया में संजय कुमार की तैनाती जिला चयन समिति के अनुमोदन के बाद शिक्षक पद पर की गई थी।
दोनों शिक्षकों नव नियुक्त शिक्षकों के काउंसिलिंग के दौरान जमा किए गए बीएलएड अंक पत्रों की छायाप्रति कुलपति बुंदेलखंड झांसी को प्रेषित कर जांच कराई गई। मिलान के दौरान 18 सितंबर को बीएलएड का सत्यापन विश्वविद्यालय गोपनीय अभिलेखागार से भेजा गया जिसमें अंक तालिका फर्जी बताई गई।
विज्ञापन
दोनों शिक्षकों को सुनवाई के लिए 27 सितंबर, 9 व 24 अक्तूबर को बुलाया गया। दोनों शिक्षकों ने सुनवाई के दौरान अपना कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सके। कूटरचित अभिलेख व विभाग को गुमराह करने के आरोप में दोनों शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
भविष्य में दोनों शिक्षकों का कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी पचपेड़वा व शिवपुरा को दोनों शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थानों में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने एसपी प्रमोद कुमार से अनुरोध किया है कि दोनों फर्जी शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी करें।