फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अंतर्राष्ट्रीय आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


बलरामपुर। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय आटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की सात बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है।

पकड़े हुए आरोपियों में दो भारतीय तथा एक नेपाली नागरिक शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो जिले के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।

एसपी राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी का खुलासा करने के लिए सर्विलांस व उतरौला पुलिस को लगाया था।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने16 जुलाई की शाम 7.30 बजे पिपरा मोड़ उतरौला से तीन बाइक चोरों को धर दबोचा। यह तीनों भारत तथा नेपाल में बाइक चोरी की घटना में अंजाम देते है।
विज्ञापन


यह लोग भारत से चोरी की गई बाइक नेपाल में तथा नेपाल से चोरी की गई बाइक भारत में बेंचते है। इनकी निशानदेही पर चोरी के सात बाइकें बरामद की गई है।

इनके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान महेश चतुर्वेदी निवासी तुरकौलिया थाना पचपेड़वा, राम दयाल निवासी ग्राम विजयनगर थाना पचपेड़वा तथा पप्पू उर्फ अब्दुल मुस्तफा निवासी कस्बा चनरौटा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश तथा राम दयाल वर्ष 2016 में नगर कोतवाली बलरामपुर की पुलिस द्वारा बाइक चोरी में गिरफ्तार किए जा चुके है और दोनों हिस्ट्रीशीटर भी है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed