{"_id":"595bc73e4f1c1bb4378b45a5","slug":"111499187006-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत
-दो पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पचपेड़वा-बलरामपुर। दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक की पिटाई से मौत हो गई है। युवक ने इलाज के दौरान लखनऊ स्थित अस्पतल में दम तोड़ा है। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में दिन के 10 बजे राम अभिलाष व महेश के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी। मौके पर पहुंचे गांव के ही दुर्बली (42) ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज राम अभिलाष व उनके परिजनों ने दुर्बली को जमकर पीट दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्बली को डाक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान गत सोमवार दोपहर दुर्बली की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष पचपेड़वा ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि 30 जून को मामले में एनसीआर दर्ज किया गया था। दुर्बली की मौत के बाद उनके बेटे जय प्रकाश की तहरीर पर राम अभिलाष, राम प्रसाद, मंजू देवी व कमलेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।