फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमधरा पहाड़ी नाले में बालू का अवैध खनन करने वाले अभियुक्त को धर दबोचा है। मौके से बालू लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई है। ट्रैक्टर ट्राली थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसआई कलाधर दूबे ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबिल नीरज यादव, राम सागर सिंह गौड़, बृजेश जायसवाल व आनंद मिश्र के साथ हल्का लेखपाल अशोक कुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने देहात कोतवाली के ग्राम सायडीह निवासी आनंद प्रताप सिंह उर्फ मंटू सिंह को जमधरा पहाड़ी नाले के ग्राम कटकुईया में बालू खनन करते गिरफ्तार किया गया। तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में बालू लदवा रहा था। तीनों ट्राली हरैया थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी आनंद प्रताप सिंह को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed