{"_id":"624493a35f9bc541426f73d3","slug":"crime-action-land-attached-balrampur-news-lko6238635191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की 5 करोड़ 11 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की 5 करोड़ 11 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के ऐदहा गांव में पूर्व विधायक की जमीन की कुर्की करते एसडीएम व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें करीब 15 महीने जेल में रहने के बाद भी कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रशासन ने बुधवार को उनकी करीब पांच करोड़ 11 लाख मूल्य की विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्ति कुर्क कर ली है। पूर्व विधायक पर जमीन और धोखाधड़ी से संबंधित करीब दो दर्जन मुकदमे विचाराधीन हैं।
उतरौला एसडीएम राजेंद्र ओझा और सीओ उदयराज सिंह ने पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर, सादुल्लाहनगर तथा ऐदहा में स्थित आठ स्थानों पर जमीन को कुर्क कर लिया है। जमीन की कुल कीमत करीब पांच करोड़ 11 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। सभी जमीनों को प्रशासन ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
विदित हो कि वर्ष 2020 में पूर्व विधायक को भू माफिया के आरोप में दर्ज मुकदमे के कारण जेल भेज दिया गया था। उस समय भी प्रशासन ने कई करोड़ की संपत्तियां कुर्क की थी। करीब 15 महीने जेल में रहने के बाद विधायक जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। गत विधान सभा चुनाव में वह उतरौला विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदार थे। टिकट नहीं मिला था। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत विधायक की जमीनों को कुर्क किया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार जयदीप दूबे तथा प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर राज कुमार सरोज भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।